भोपाल में कांग्रेस का श्रमिक सम्मेलन | भाजपा सरकार पर मजदूरों की अनदेखी के आरोप 🚨✊
कांग्रेस का श्रमिक सम्मेलन, भोपाल में भाजपा सरकार पर जमकर हमला
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का प्रदेशस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर मजदूर और श्रमिक वर्ग की अनदेखी के आरोप लगाए।
पूर्व सांसद उदित राज ने कहा कि भाजपा राज में असंगठित श्रमिकों का शोषण चरम पर पहुंच गया है और मजदूर वर्ग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक श्रमिकों की आवाज उठाएगी।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह शक्तावत ने कहा कि कांग्रेस मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करेगी। सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
रिपोर्टर – रत्ना चौहान
भोपाल
#CongressMP #UmangSinghar #UditRaj #AjaySinghRahul #LabourRights #MPCongress #BhopalNews #PoliticalNews #WorkersVoice #MPNews