उज्जैन भूमि प्रकरण पर कांग्रेस का बड़ा हमला | CM मोहन यादव से मांगा जवाब | MP Politics
उज्जैन भूमि प्रकरण को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि भूमि खरीद और विकास परियोजनाओं के बीच संभावित संबंधों की जांच होनी चाहिए। वहीं, इस मामले पर भाजपा या मुख्यमंत्री की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
#UjjainLandCase #MohanYadav #JituPatwari #UmangSinghar #MPPolitics #MadhyaPradesh #Congress #BJP #Ujjain #BreakingNews #HindiNews #MPNews #LatestNews #NewsUpdate