June 24, 2026

बंजारी घाट में आंधी-तूफान का कहर | सड़क पर गिरे कई पेड़, घंटों बाधित रहा यातायात

छपारा से भीमगढ़ जाने वाले बंजारी घाट मार्ग पर मंगलवार को तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश के चलते कई पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही नगर परिषद की जेसीबी मौके पर पहुंची। जनपद सदस्य तौफीक खान, एक आर्मी जवान और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से गिरे हुए पेड़ों को हटाया गया। संयुक्त प्रयासों के बाद मार्ग को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

#Chhapara #Bhimgarh #BanjariGhat #HeavyRain #StormAlert #TreeFall #RoadBlocked #MadhyaPradesh #Seoni #LocalNews #MPNews #BreakingNews #HindiNews #WeatherUpdate #NewsUpdate

Prev Post

अधूरी नाली बनी आफत, बारिश का पानी घुसा घरों में!

Next Post

उज्जैन भूमि प्रकरण पर कांग्रेस का बड़ा हमला | CM मोहन यादव से मांगा जवाब | MP Politics

post-bars

Leave a Comment