निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त; 3 क्विंटल लाहन नष्ट
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त; 3 क्विंटल लाहन नष्ट
कटनी जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर निवार पुलिस चौकी की टीम ने अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। साथ ही मौके पर करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा की टीम ने ग्राम ठरका डेम के किनारे बिचपुरा, शाहपुर और लालपुर क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय की सूचना पर संबंधित ठिकानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान बिचपुरा निवासी 30 वर्षीय सरमन उर्फ किरा लूनिया, पिता कामता उर्फ पाडा लूनिया के ठरका डेम के किनारे स्थित ठिकाने पर पुलिस पहुंची। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में तैयार किए जा रहे करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पूरी कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, संतोष प्रजापति, आरक्षक बकील यादव, अरविंद कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कटनी | लखन दुबे
#Katni #NiwarPolice #KatniPolice #IllegalLiquor #MahuaLiquor #PoliceAction #MadhyaPradesh #ExciseAct #CrimeNews #LakhanDubey #DoordrastiNews
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/