September 16, 2026

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिवनी का शानदार प्रदर्शन, अनुप्रिया ने जीता स्वर्ण और रजत पदक

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिवनी का शानदार प्रदर्शन, अनुप्रिया ने जीता स्वर्ण और रजत पदक

इंदौर में 8 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित वाको राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में सिवनी के खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर एवं मास्टर्स वर्ग की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में द अल्टीमेट फाइटर्स एकेडमी, सिवनी की अनुप्रिया कौरव ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम के कोच की जिम्मेदारी द अल्टीमेट फाइटर्स एकेडमी के फाउंडर एवं टेक्निकल डायरेक्टर, वाको इंडिया के इंटरनेशनल जज-रेफरी और नेशनल एक्रेडिटेड किकबॉक्सिंग कोच मास्टर निकेश पदमाकर ने संभाली। वहीं टीम मैनेजर योगेश नाविक ने टीम के प्रबंधन और समन्वय की जिम्मेदारी निभाई।
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पवन कौरव की सुपुत्री अनुप्रिया कौरव ने सीनियर 55 किलोग्राम बालिका वर्ग में कुल सात मुकाबले खेले। इनमें दो मुकाबलों में उन्होंने RSC के जरिए जीत दर्ज की। किक लाइट स्पर्धा के फाइनल में अनुप्रिया ने हरियाणा की खिलाड़ी को नॉकआउट कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं लाइट कॉन्टेक्ट के फाइनल मुकाबले के दौरान पैर में चोट लगने के कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश में आयोजित जूनियर चैंपियनशिप में भी अनुप्रिया दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं।
वहीं 57 किलोग्राम बालक वर्ग में प्रद्युम्न उइके ने शुरुआती दोनों मुकाबले RSC के माध्यम से जीते। क्वार्टर फाइनल में पंजाब के खिलाड़ी से मुकाबले के दौरान उनकी नाक में चोट लग गई। इसके बावजूद उन्होंने मुकाबला जारी रखा, लेकिन चोट के कारण पदक की दौड़ से बाहर हो गए।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेलप्रेमियों और नगरवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

तिलक जाटव
सिवनी |
#Seoni #Kickboxing #WAKO #NationalKickboxingChampionship #AnupriyaKaurav #PradyumnUike #GoldMedal #SilverMedal #Indore #MadhyaPradesh #SportsNews #DoordrastiNews

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

विधायक रजनीश हरवंश सिंह के जन्मदिन पर कांग्रेस सेवादल ने किए सेवा कार्य

post-bars

Leave a Comment