July 26, 2026

नीट पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026
NEET पेपर लीक मामले को लेकर चले देशव्यापी विरोध के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब एक महीने से चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन भी समाप्त हो गया।

CJP के प्रवक्ता अभिषेक रांका ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ शनिवार को तीसरे दौर की बातचीत हुई। इसमें उनकी मांगें मान ली गई हैं। इसके बाद पार्टी ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक घर लौटने की अपील की। रांका ने कहा, “हमारी मांगें मान ली गई हैं। चार सप्ताह बाद फिर बैठक होगी और शिक्षा में सुधार को लेकर आगे चर्चा की जाएगी।”

पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर CJP का धरना जारी था। इस प्रदर्शन को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी समर्थन दिया था। वांगचुक ने इस्तीफे की मांग को लेकर 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी।

प्रदर्शन में छात्र संगठन भी शुरुआत से शामिल रहे। मंच पर न बैठकर भी वे किनारे अनशन पर डटे रहे। CPI (ML) की छात्र शाखा ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन – AISA के तीन छात्रों ने 23 दिनों तक अनशन किया।

नीट पेपर लीक के बाद देशभर के छात्र और अभिभावक परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठा रहे थे। आगरा, देहरादून, सितारगंज और बिहार सहित कई जगहों पर कांग्रेस और छात्र संगठनों ने प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किए थे।

सरकार की ओर से जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने बातचीत में भरोसा दिलाया कि भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएंगे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सरकार जल्द ही नए शिक्षा मंत्री की घोषणा कर सकती है। राजनीतिक गलियारों में इसे छात्रों के दबाव की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट : रत्ना चौहान
भोपाल

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

सिवनी ट्रांसफर विवाद

Next Post

छात्रों की ऐतिहासिक जीत!NEET आंदोलन रंग लाया, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा!

post-bars

Leave a Comment