सिवनी ट्रांसफर विवाद
सिवनी के जनजातीय कार्य विभाग में स्थानांतरण आदेशों में संशोधन को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सहायक आयुक्त लालजीराम मीणा ने राधा झरिया के स्थानांतरण आदेश को पहले निरस्त किया और बाद में संशोधित आदेश जारी किया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि यह संशोधन प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर की स्वीकृति के बिना किया गया। इन आरोपों पर सहायक आयुक्त लालजीराम मीणा की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
🎤 रिपोर्ट: तिलक जाटव | सिवनी
#Seoni #TribalDepartment #TransferControversy #MadhyaPradesh #BreakingNews #DoorDrishtiNews #MPNews