May 27, 2026

भाजपा संगठनात्मक बैठक में अजय जामवाल का मंत्र | “सेवा और जनसंपर्क से मजबूत होगा संगठन” 🚩🤝

भाजपा संगठनात्मक बैठक में अजय जामवाल का मंत्र, “सेवा और जनसंपर्क से मजबूत होगा संगठन”

सिवनी में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज सेवा के लिए कार्य करने वाला संगठन है।
बैठक में जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, संगठन प्रभारी अशोक रोहाणी सहित जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
अजय जामवाल ने कहा कि हर कार्यकर्ता का व्यक्तित्व विकास जरूरी है और संगठन की ताकत सामूहिक कार्यशैली में है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी।
साथ ही 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न अभियान चलाने और “मन की बात” कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और प्रशिक्षण महाअभियान की भी सराहना की गई।

रिपोर्टर तिलक जाटव
सिवनी

#Seoni #BJP #AjayJamwal #MeenaBisen #NarendraModi #BJPMeeting #Sangathan #MPNews #SeoniNews #MannKiBaat

Prev Post

मध्यप्रदेश को माफियाराज नहीं, कानून का राज चाहिए उमंग सिंघार ने BJP सरकार पर साधा निशाना

Next Post

सिवनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 87 किलो गांजा सहित 44 लाख का मशरूका जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार 🚨🌿

post-bars

Leave a Comment