September 15, 2026

भोपाल खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, सागर गेरे में काली मिर्च में मिलावट की आशंका पर लिया नमूना

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

भोपाल में खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, सागर गेरे में काली मिर्च में मिलावट की आशंका पर लिया नमूना

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल ने खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई की। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश और कलेक्टर भोपाल के मार्गदर्शन में टीम ने होटल रंजीत लेक व्यू, बाबू की कुटिया और माता मंदिर के पास स्थित सागर गेरे रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।
होटल रंजीत लेक व्यू में सामान्य साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों का भंडारण उचित पाया गया। कर्मचारियों द्वारा टोपी और एप्रन पहने हुए थे। हालांकि खुली डस्टबिन, ड्रेनेज सिस्टम, रखरखाव और काली फ्राइंग कढ़ाई जैसी कमियां मिलीं। संचालक को सुधार के निर्देश देते हुए Improvement Notice जारी किया गया।
बाबू की कुटिया, बी.के. फूड्स हॉस्पिटैलिटी में FSSAI लाइसेंस प्रदर्शन, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस रिकॉर्ड, FOSTAC प्रमाण पत्र, शिकायत पंजी, Water Potability Report, NABL खाद्य लैब रिपोर्ट और पानी की टंकी की सफाई संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं पाए गए। यहां से घी और लाल कलर की ग्रेवी के नमूने लिए गए।
सागर गेरे रेस्टोरेंट में किचन खुला होने, कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड, खुली डस्टबिन, भंडारण कक्ष में लीकेज, खाद्य पदार्थों के अव्यवस्थित और खुले में रखे होने, Pest Control रिकॉर्ड और Water Potability Report की कमी पाई गई। मिसब्रांडेड पैकिंग वाले खाद्य पदार्थ भी मिले।
निरीक्षण के दौरान काली मिर्च में मिलावट की आशंका पर मौके पर डेमोंस्ट्रेशन किया गया, जिसमें पपीते के बीज दिखाई दिए। हालांकि मिलावट की पुष्टि प्रयोगशाला जांच के बाद ही होगी। काली मिर्च और मिसब्रांडेड सफेद पाउडर पैक के विधिक नमूने लिए गए। कुल चार खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RATNA CHOUHAN
भोपाल।
#Bhopal #FoodSafety #FoodInspection #FSSAI #MadhyaPradesh #BhopalNews #FoodAdulteration #SagarGere #BabuKiKutiya #HotelRanjitLakeView #MPNews #DoordrastiNews

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

AIIMS Bhopal में National Nutrition Month की शुरुआत, ‘पहले 1000 दिन’ पर जोर

Next Post

MP मूंग खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा? किसानों के नाम पर लाखों की सरकारी खरीद का आरोप

post-bars

Leave a Comment