September 16, 2026

bhopal में शराब दुकान पर BMC की बड़ी कार्रवाई, गंदगी और अवैध अहाता पर 11,100 रुपये का जुर्माना

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

bhopal में शराब दुकान पर BMC की बड़ी कार्रवाई, गंदगी और अवैध अहाता पर 11,100 रुपये का जुर्माना

भोपाल – राजधानी के जोन-06 अंतर्गत वार्ड-47 पंचशील नगर में संचालित शराब दुकान पर भोपाल नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। दुकान के आसपास फैली गंदगी, सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और अवैध रूप से अहाता संचालित करने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह संयुक्त कार्रवाई की गई।

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के स्वास्थ्य अधिकारी राजीव सक्सेना के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बीना अग्रवाल की टीम, निगम का रात्रिकालीन अतिक्रमण विरोधी दस्ता और स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

जानकारी के अनुसार, पंचशील नगर स्थित शराब दुकान के बाहर लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा था। शराब पीने वालों द्वारा डिस्पोजल, पानी के पाउच और प्लास्टिक की बोतलें सड़क पर फेंकी जा रही थीं। साथ ही दुकान के पास ही अवैध अहाता बनाकर खुलेआम शराब पिलाने की शिकायत भी रहवासियों ने की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निगम की टीम ने देर शाम छापा मारा।

जांच के दौरान टीम ने पाया कि दुकान परिसर में स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन हो रहा है और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा बिना अनुमति के अहाता संचालित किया जा रहा था। इस पर टीम ने सख्ती दिखाते हुए कुल 15 प्रकरण दर्ज किए और मौके पर ही 11,100 रुपये का स्पॉट फाइन वसूला।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण दल ने दुकान के आसपास लगे अस्थायी अतिक्रमण को भी हटाया। अधिकारियों ने दुकान संचालक और कर्मचारियों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि दोबारा इसी तरह की शिकायत मिली तो दुकान का लाइसेंस निरस्त करने और सील करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, शहर में स्वच्छता और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और अवैध अहाता संचालन करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर
रत्ना चौहान
भोपाल

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

भोपाल से इंदौर छात्रों की आवाज़: 19 सितंबर के कार्यक्रम के लिए विधायक आतिफ अकील ने जोड़े हजारों युवा

Next Post

निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त; 3 क्विंटल लाहन नष्ट

post-bars

Leave a Comment