May 21, 2026

सिंगरौली में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ | अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मंत्र 🚩

सिंगरौली में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, अजय जामवाल ने किया संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बुधवार को सिंगरौली में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी का झंडा फहराकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा एवं कार्यपद्धति पर मार्गदर्शन दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर रत्ना चौहान
सिंगरौली #BJP #AjayJamwal #Singrauli #DeendayalUpadhyay #TrainingCamp #MPPolitics #BJPMP #BreakingNews #politicalnews

Prev Post

पीरगेट में CP संजय कुमार का जनसंवाद | नागरिकों की समस्याओं पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨👮

Next Post

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी | अब 28 मई तक होगा उपार्जन 🌾🚜

post-bars

Leave a Comment