June 8, 2026

राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया लोकतंत्र कमजोर -आरोप

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित विधायक दल के सदस्य और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने इसे केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पार्टी की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। नामांकन के बाद कांग्रेस ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से मुकाबला करेगी और मीनाक्षी नटराजन संसद में जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाएंगी।

कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके पास तीसरा राज्यसभा सांसद चुनने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं, फिर भी उसने तीसरे उम्मीदवार का नामांकन दाखिल कराया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं। कांग्रेस ने विश्वास जताया कि मीनाक्षी नटराजन की जीत सुनिश्चित होगी और राज्यसभा चुनाव में भाजपा को राजनीतिक संदेश मिलेगा।

Reporter – Ratna Chouhan
Bhopal

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

“महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त कानून बनाएं सरकार” – सदफ खान ने बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता

Next Post

महेश केवट ने भरा राज्यसभा नामांकन, भाजपा ने जताया जीत का भरोसा

post-bars

Leave a Comment