June 15, 2026

लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिले 1835 करोड़ रुपए

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के केसली में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी की। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1835 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं भी कीं। उन्होंने केसली और गौरझामर ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा देने तथा क्षेत्र में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल खोलने की घोषणा की। साथ ही स्थानीय लोगों की मांग पर देवरी का नाम बदलकर ‘देवपुरी’ करने पर सैद्धांतिक सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी निशाना साधा और राज्यसभा चुनाव के दौरान मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने का जिक्र करते हुए विपक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

रत्ना चौहान
सागर

#LadliBehnaYojana #MohanYadav #MadhyaPradesh #SagarNews #DevriToDevpuri #WomenEmpowerment #MPNews #LadliBehna #BreakingNews #DevelopmentNews
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने पर नीता पटेरिया की प्रतिक्रिया

Next Post

अफवाह बनी मौत की वजह! मुरैना में रेल हादसे में 4 की दर्दनाक मौत

post-bars

Leave a Comment