June 3, 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंक कांग्रेस ने जताया विरोध

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
धनपुरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुढ़ार ब्लॉक कांग्रेस ने धनपुरी के आज़ाद चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी देखने को मिली।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है और कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष सिंह सेंगर ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

बुढ़ार से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

टीकमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार चालक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Next Post

NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

post-bars

Leave a Comment