June 3, 2026

बशीर बद्र की विरासत को सम्मान: MP सरकार ने शुरू किया साहित्य पुरस्कार

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

मध्य प्रदेश सरकार ने मशहूर उर्दू शायर और पद्मश्री सम्मानित बशीर बद्र के नाम पर एक साहित्य सम्मान स्थापित करने का फैसला लिया है। संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भोपाल की ईदगाह कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शायर की पत्नी राहत बद्र और बेटे तैयब बद्र से बातचीत कर उनके साहित्यिक योगदान को याद किया। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। यह प्रस्तावित सम्मान उर्दू कविता और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रचनाकारों को दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बशीर बद्र की साहित्यिक धरोहर को संजोना और आने वाली पीढ़ियों तक उनकी शायरी की संवेदनाओं को पहुंचाना है। मंत्री ने कहा कि उनकी रचनाएं आज भी लोगों के दिलों में जीवंत हैं और उर्दू साहित्य को नई पहचान देती हैं।

भोपाल से तबस्सुम परवीन की रिपोर्ट

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने पर जोर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Next Post

इंदौर–महू नर्मदा जल परियोजना पाइपलाइन फटी, लाखों लीटर पानी बर्बाद

post-bars

Leave a Comment