June 2, 2026

समग्र आईडी में नाम नहीं जुड़ा, नाराज युवक टावर पर चढ़ा

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

टीकमगढ़ जिले के मिनोरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक गांव के एंटीना टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। युवक की पहचान हरकिशन आदिवासी के रूप में हुई है।
हरकिशन का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी का नाम समग्र आईडी में जुड़वाने के लिए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक को 5 हजार रुपये दिए थे। इसके बावजूद उसकी पत्नी का नाम समग्र आईडी में नहीं जोड़ा गया। इसी बात से नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही खिरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक समझाइश दी, जिसके बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एसडीएम संस्कृति लिटौरिया का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

टीकमगढ़ से प्रशांत सिंह की रिपोर्ट

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें | 2 जून 2026 | MP News Bulletin

Next Post

कुआं धंसने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

post-bars

Leave a Comment